Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सोनारी वेस्ट ले-आउट में सीवरेज लीकेज से सड़क पर गंदा पानी, JUSCO से त्वरित समाधान की मांग जनता परेशान

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Sewerage leakage in Sonari West Layout causes dirty water on road सोनारी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: सोनारी के वेस्ट ले-आउट, रोड नंबर 9 में भारत सेवाश्रम स्कूल के सामने सीवरेज का पानी बहने की सूचना जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा को स्थानीय लोगों ने दी। लोगों ने श्री मिश्रा को बताया कि सीवरेज का यह पानी विगत कई दिनों से सड़कों पर बह रहा है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में एक सप्ताह से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री व म्यूटेशन ठप, कल से होगा काम

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यह सीवरेज लाइन टाटा स्टील ने बनाई है, लेकिन यह लीकेज का शिकार होकर रह गई है। लोगों ने श्री मिश्रा से आग्रह किया कि वो इस समस्या से निजात दिलाएं ताकि बच्चे जो स्कूल से आते-जाते हैं, वो सकुशल घर पहुंच सकें। लोगों ने मुकुल मिश्रा से कहा कि सीवरेज का गंदा पानी बहने से लोग खासे प्रभावित हैं। सुबह-शाम जॉगर्स पार्क में भ्रमण करने वाले लोग, क्षेत्र की महिलाएं-पुरुष-बच्चे आदि इससे प्रभावित हो रहे हैं।

लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मुकुल मिश्रा ने जुस्को महाप्रबंधक से आग्रह किया कि वो इस समस्या का अतिशीघ्र निवारण करवाएं ताकि क्षेत्र की जनता को कोई तकलीफ न हो। इस संबंध में श्री मिश्रा ने जुस्को महाप्रबंधक आरके सिंह को फोटो और वीडियो भी भेजे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator