सोशल संवाद/डेस्क: Don 3 एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार वजह है इसकी स्टारकास्ट। लंबे समय से खबरें थीं कि इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे। लेकिन अब बताया जा रहा है कि रणवीर ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया है और टीम फिर से नए चेहरे की तलाश में है।

यह भी पढ़ें: Rajkumar Rao-Patralekhaa ने रिवील किया बेटी का नाम, फर्स्ट लुक भी आया सामने
इसी बीच बड़ा अपडेट आया है कि शाहरुख खान फ्रेंचाइज़ी में वापसी कर सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, शाहरुख ने फिल्म के निर्माता और डायरेक्टर फरहान अख्तर के सामने एक शर्त रखी है। कहा जा रहा है कि किंग खान तभी ‘डॉन’ के किरदार में लौटेंगे, जब ‘जवान’ के निर्देशक एटली इस फिल्म से जुड़ेंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
केवल हीरो ही नहीं, फिल्म की हीरोइन को लेकर भी बदलाव सामने आया है। पहले अनुमान था कि कियारा आडवाणी रणवीर सिंह के साथ अभिनय करती दिखेंगी। लेकिन अब चर्चा है कि उनकी जगह कृति सेनन को मुख्य भूमिका के लिए चुना जा सकता है।
विलन के रोल के लिए भी कई नामों पर बात चली है। बताया जाता है कि विक्रांत मैसी और विजय देवरकोंडा को प्रस्ताव मिला था, लेकिन दोनों ने इसे ठुकरा दिया है। ऐसे में फिल्म का विरोधी किरदार कौन निभाएगा, यह अभी एक बड़ा सवाल बना हुआ है। फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही Don 3 की टीम कास्ट और शूटिंग प्लान को लेकर आधिकारिक घोषणा करेगी।










