सोशल संवाद / डेस्क : Shah Rukh Khan की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में शाहरुख खान एक दमदार और खतरनाक अंदाज में नजर आने वाले हैं। हाल ही में सामने आए नए टीजर और पोस्टर ने फिल्म को लेकर चर्चा तेज कर दी है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह एक्शन फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़े : Naagin 8 नहीं होगा? एकता कपूर ने बताई वजह, अब सीधे ‘नागिन 9’ की तैयारी!
‘King’ में Shah Rukh Khan का खूंखार अंदाज
फिल्म ‘किंग’ में Shah Rukh Khan का लुक पहले से काफी अलग नजर आ रहा है। उनके सिल्वर हेयर और रफ-टफ अंदाज के साथ चेहरे पर चोट के निशान वाला लुक चर्चा में है। हालिया टीजर में अभिनेता का खतरनाक अवतार और दमदार अंदाज देखने को मिला है। इससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म
Shah Rukh Khan की ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने किया है। फिल्म को बड़े स्तर की एक्शन एंटरटेनर के रूप में तैयार किया जा रहा है।
फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे
‘किंग’ में Shah Rukh Khan के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर और राघव जुयाल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों की निगाहें इसके एक्शन, कहानी और स्टारकास्ट पर टिकी हैं।
Shah Rukh Khan के फैंस को टीजर का इंतजार
फिल्म ‘किंग’ को लेकर लगातार सामने आ रहे अपडेट्स ने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। Shah Rukh Khan के नए लुक और एक्शन अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है। फिल्म की रिलीज में अभी समय है, लेकिन फैंस इसके बड़े पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं।










