Responsive Full Width Slider

शाहरुख खान की ‘किंग’ अंतिम चरण में, फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर

By Riya Kumari

Published :

Follow
शाहरुख खान की 'किंग' अंतिम चरण में, फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में की जाएगी। मेकर्स दिसंबर 2026 में फिल्म को रिलीज़ करने की तैयारी में तेजी से जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़े : रामायण’ के ट्रेलर में देरी से बढ़ी फैंस की बेचैनी, सोशल मीडिया पर लीक की चर्चाओं ने बढ़ाया सस्पेंस

फिल्म में शाहरुख खान दमदार एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। लंबे समय बाद उन्हें एक नए अंदाज़ में बड़े पर्दे पर देखने को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। खास बात यह है कि इस फिल्म में सुहाना खान भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

सोशल मीडिया पर फिल्म ‘किंग’ लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म से जुड़ी हर नई जानकारी पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और टीज़र व फर्स्ट लुक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि रिलीज़ के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट