सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस Kareena Kapoor के चैट शो ‘What Women Want’ में इस बार खास मेहमान के तौर पर मीरा राजपूत नजर आने वाली हैं। मीरा राजपूत, एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी हैं और उनका करीना के शो में आना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि करीना और शाहिद कपूर कभी रिलेशनशिप में थे।
यह भी पढे : Koffee With Karan Season 9: करण जौहर ने किया आखिरी सीजन का ऐलान, 14 अक्टूबर से JioHotstar पर होगा स्ट्रीम
करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर मीरा के साथ एक तस्वीर शेयर कर उनकी मौजूदगी की जानकारी दी। तस्वीर के साथ करीना ने मीरा को ‘absolutely warm and lovely’ बताया। मीरा ने भी शो से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए करीना का शुक्रिया अदा किया।
मीरा ने करीना के लिए कही खास बात
मीरा राजपूत ने अपने पोस्ट में लिखा कि “What women want is to be themselves” और करीना को शो पर बुलाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने करीना के व्यक्तित्व और उनके होने की सराहना भी की।
मीरा आमतौर पर पारंपरिक सेलिब्रिटी चैट शोज में कम नजर आती हैं। ऐसे में करीना के शो में उनका शामिल होना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। फैंस दोनों को एक साथ देखने को लेकर उत्सुक नजर आए।
Kareena Kapoor करीना और शाहिद की पुरानी कहानी
Kareena Kapoor और शाहिद कपूर ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों का रिश्ता 2004 से 2007 के बीच चर्चा में रहा। इसके बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। करीना ने सैफ अली खान से शादी की, जबकि शाहिद कपूर ने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की।
अब मीरा और करीना का एक ही शो में साथ नजर आना फैंस के लिए दिलचस्प पल बन गया है। शो में दोनों के बीच किन मुद्दों पर बातचीत होती है, इसकी पूरी जानकारी एपिसोड के प्रसारण के बाद सामने आएगी।











