Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस एलएचबी कोच के साथ दौड़ेगी, यात्रा होगी अधिक सुरक्षित और आरामदायक

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Shalimar-Kurla Express will run with LHB coaches
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे से यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस आधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच के साथ दौड़ेगी, जिससे सफर अधिक सुरक्षित, आरामदायक और झटकों से मुक्त होगा। रेलवे की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 19 जून 2025 से एलएचबी कोच के साथ चलाई जाएगी। वहीं, 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 21 जून 2025 से यह बदलाव अपनाएगी।

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा जल्द बनेगा रिम्स-2, निजी अस्पताल आयुष्मान भारत का गलत तरीके से उठा रहे लाभ

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

एलएचबी कोच की विशेषता यह है कि ये न केवल तेज रफ्तार के अनुकूल होते हैं, बल्कि इनमें यात्रियों को कम झटका लगता है, आवाजाही सुगम होती है और सुरक्षा मानकों के लिहाज से भी ये बेहतर होते हैं। इसके अलावा, इन कोचों की बनावट ऐसी होती है कि दुर्घटना की स्थिति में क्षति कम होती है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, एलएचबी कोच के इस्तेमाल से ट्रेनों की स्पीड और पंक्चुअलिटी में भी सुधार होगा। साथ ही, सफर के अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है।

यात्रियों के लिए यह एक राहत भरी खबर है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबी दूरी की यात्रा में झटकों और असुविधा से परेशान रहते थे। रेलवे ने कहा है कि आने वाले समय में और भी ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से एलएचबी कोच से लैस किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस हफ्ते में कई बार दक्षिण भारत और पश्चिम बंगाल को जोड़ती है और इसका इस्तेमाल हजारों यात्री करते हैं। एलएचबी कोच का यह बदलाव यात्रियों की यात्रा को अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator