---Advertisement---

झारखंड में भाजपा को झटका; JMM और कांग्रेस ने चार सीटों पर पछाड़ा

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अब कुछ ही देर में रुझान आने लगेंगे। यहां चार चरणों में मतदान हुआ था। कुल 66.19 फीसदी वोट पड़े। झारखंड की 12 सीटों पर महिला वोटरों की संख्या ज्यादा रही। 14 में से 8 संसदीय क्षेत्रों में 2019 के मुकाबले 2024 में अधिक मतदान हुआ है। आज 14 केंद्रों पर मतगणना आठ बजे से शुरू हो गई है।

यह भी पढ़े : गिरिडीह में JMM और आजसू पार्टी के बीच मुकाबला, चंद्रप्रकाश चौधरी आगे

‘बगावती बहू’ सीता सोरेन, निशिकांत दुबे, गीता कोड़ा, यशस्विनी सहाय, विजय हांसदा समेत कई मशहूर प्रत्याशियों के चुनावी नतीजों का हर कोई इंतजार कर रहा है। 4 जून को झारखंड के 244 उम्मीदवारों- 212 पुरुष, 31 महिलाएं और 1 ट्रांसजेंडर के भाग्य का फैसला होगा। कुल मिलाकर आठ मौजूदा सांसद और 12 विधायक संसदीय चुनाव लड़ रहे हैं। 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---