सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री Raveena Tandon का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई में फिल्म ‘Ohh My Dog’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान रेड कार्पेट पर एक कुत्ते ने अचानक उनकी ड्रेस पकड़ ली। हालांकि, इस अप्रत्याशित घटना के बावजूद रवीना ने घबराने की बजाय बेहद शांत और संयमित व्यवहार किया।
यह भी पढे : Emraan Hashmi Upcoming Movies: ‘Awarapan 2’ से लेकर ‘G2’ तक, इमरान हाशमी की इन फिल्मों का फैंस को इंतजार
Red Carpet पर अचानक हुआ हादसा
कार्यक्रम के दौरान रवीना टंडन रेड कार्पेट पर मौजूद कुत्ते के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं। जैसे ही वह अकेले पोज देने के लिए आगे बढ़ीं, कुत्ता उनकी ड्रेस की लटकती हुई आस्तीन और धागे को पकड़ बैठा। कुछ पल के लिए वहां मौजूद लोग चौंक गए, लेकिन रवीना ने बिना घबराए स्थिति को संभाल लिया।
Raveena Tandon ने बताया क्या थी वजह
घटना के बाद रवीना टंडन ने पैपराजी से बातचीत में स्पष्ट किया कि कुत्ते ने उन पर हमला नहीं किया था। उन्होंने बताया कि वहां एक दूसरा कुत्ता भी आ गया था, जिसे देखकर वह उत्साहित हो गया और उसी वजह से उसने उनकी ड्रेस पकड़ ली। स्थिति सामान्य होने के बाद रवीना ने दोबारा प्यार से कुत्ते को सहलाया भी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने रवीना टंडन के धैर्य और पशुओं के प्रति उनके स्नेह की सराहना की। लोगों का कहना है कि उन्होंने जिस शांति से स्थिति को संभाला, वह काबिल-ए-तारीफ है।
पशु प्रेम के लिए जानी जाती हैं Raveena Tandon
रवीना टंडन लंबे समय से पशु कल्याण और रेस्क्यू अभियानों से जुड़ी रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर घायल और बेसहारा जानवरों की मदद से जुड़े पोस्ट साझा करती हैं और लोगों को भी पशुओं के प्रति संवेदनशील रहने की अपील करती हैं।









