देवघर में 10 दिन बाद शुरू होगा श्रावणी मेला, तैयारी जोरों पर

By Riya Kumari

Published :

Follow
देवघर में 10 दिन बाद शुरू होगा श्रावणी मेला, तैयारी जोरों पर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : द्वादश ज्योतर्लिंग में से सर्वश्रेष्ठ मनोकामना लिंग बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर में 10 दिन बाद विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 की शुरुआत होगी। श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम आने वाले देवतुल्य कांवरियों को सुविधा प्रदान करने के लिए युद्ध स्तर पर सारी तैयारी की जा रही है। वहीं कांवरिया रुट लाईन में कांवरियों को सुविधा प्रदान करने के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में पंडित शिवराम झा चौक से नेहरु पार्क तक एवं शिवराम झा चौक से जलसार चिल्ड्रेन पार्क तक शेड का निर्माण कार्य कर लिया गया है। साथ ही अन्य स्थानों पर भी तेज गति से सारी तैयारियां की जा रही है।

यह भी पढे : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में झारखंड का जलवा, संताली फिल्म ‘आंगेन’ के लिए रवि राज मुर्मू को मिला बड़ा सम्मान

 इसके साथ ही बाबानगरी को सुंदर बनाने के लिए शहर स्थित मुख्य सड़क के डिवाईडर पर स्पाइरल साइरल लाईट लगाया जा रहा है और कई स्थानों पर तोरण द्वार भी लगाया गया है। ताकि श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को बाबानगरी में सुखद अनुभूति का अहसास हो सके। उपायुक्त सहजिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार श्रावणी मेला 2026 से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियों को आगामी 25 जुलाई तक हर हाल में पूर्ण करने की समय-सीमा तय की गई है।

कच्ची कांवरिया सड़क पर बालू बिछाया जाएगा

श्रावणी मेला शुरू होने से पहले सुल्तानगंज से दुम्मा (बिहार बॉर्डर) तक कच्ची कांवरिया सड़क पर 22 हजार घन मीटर बालू बिछाया जाएगा। एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेला के लिए बालू संग्रहण शुरू कर दिया गया है। अब तक 14 हजार घन मीटर बालू का संग्रहण किया जा चुका है। सुल्तानगंज से दुम्मा बॉर्डर तक करीब 76.65 किमी में सफेद बालू बिछाया जाएगा। बालू बिछाने और 24 घंटे पानी गिराते रहने का ठेका बीते साल ही हो गया था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version