---Advertisement---

Jamshedpur की Shreya Agrawal बनीं Femina Miss India Jharkhand 2026, देश के Top 30 में बनाई जगह

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jamshedpur की Shreya Agrawal बनीं Femina Miss India Jharkhand 2026, देश के Top 30 में बनाई जगह

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के जमशेदपुर की होनहार बेटी Shreya Agrawal ने Femina Miss India Jharkhand 2026 का खिताब जीतकर पूरे राज्य का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में खुशी की लहर है।

यह भी पढे : चक्रधरपुर मंडल में सघन टिकट जांच अभियान 12 अप्रैल 2026 को 284 मामले दर्ज

मानगो निवासी श्रेया अग्रवाल, रमेश अग्रवाल और शीतल अग्रवाल की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई Jamshedpur के KSMS स्कूल से की और फिलहाल University of Delhi के प्रतिष्ठित Ramjas College से बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं।

श्रेया शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में 97% अंक हासिल कर जिला स्कॉलर का दर्जा प्राप्त किया था। स्कूल के दौरान उन्हें ऑल-राउंडर अवॉर्ड भी मिला, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।

शिक्षा के साथ-साथ श्रेया खेलों में भी सक्रिय रही हैं। वह स्टेट लेवल बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं, जो उनके अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है। इसके अलावा, वह भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में प्रशिक्षित हैं और एक कुशल ड्रॉइंग आर्टिस्ट भी हैं।

उनकी इसी मेहनत और प्रतिभा का नतीजा है कि अब उनका चयन देशभर के टॉप 30 प्रतिभागियों में हुआ है। अब Shreya Agrawal 18 अप्रैल को भुवनेश्वर में होने वाले ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगी, जहां 61वीं Femina Miss India का खिताब तय किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर श्रेया ने कहा कि Femina Miss India केवल एक ताज नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है अपने संस्कार, अपनी पहचान और उन सभी लड़कियों का प्रतिनिधित्व करने की, जो बड़े सपने देखती हैं। यह झारखंड के लिए गर्व का पल है। राज्यवासियों से अपील की जा रही है कि वे अधिक से अधिक संख्या में श्रेया को समर्थन दें और उन्हें वोट कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version