बोलानी के विष्णु मंदिर में श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन

By Riya Kumari

Published :

Follow
बोलानी के विष्णु मंदिर में श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट- संजय सिन्हा): बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी टाउनशिप स्थित विष्णु मंदिर में श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन किया गया है। धार्मिक आयोजन की शुरुआत 20 सितंबर से हुई, जिसका समापन 26 सितंबर को पूर्णाहुति के साथ होगा।

यह भी पढे : IIT Bombay में सीलिंग फैन हटाकर लगेंगे वॉल फैन, छात्र की मौत के बाद बड़ा बदलाव

श्रीमद्भागवत सप्ताह के दौरान प्रतिदिन प्रातः से लेकर संध्या तक पुरोहितों द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा का श्रवण करने के लिए प्रतिदिन दर्जनों श्रद्धालु मंदिर में पहुंच रहे हैं।

कथा श्रवण के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भोजन की व्यवस्था भी की गई है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version