---Advertisement---

15 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
15 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 15 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईंदिसंबर भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 15 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं । 15 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं दिसंबर को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।  

यह भी पढे : 14 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1493 – क्रिस्टोफर कोलम्बस अपने विश्व भ्रमण के बाद स्पेन लौटा।
  • 1564 – मुगल बादशाह अकबर ने जजिया कर हटाया।
  • 1729 –  सेंट स्टैनिस्लास हॉकार्ड ने प्रथम अमेरिकी योगिनी की शपथ लिया।
  • 1744 – फ्रांसीसी सम्राट लुईस पन्द्रहवें ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1771 – सोसाइटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स पहले (लंदन में), दुनिया की सबसे पुरानी इंजीनियरिंग सोसाइटी में मिले।
  • 1818 – पहले सेमिनोल युद्ध में जनरल एंड्रयू जैक्सन और उनकी अमेरिकी सेना ने फ्लोरिडा पर हमला किया।
  • 1820 – मैने को 23 वें यू.एस. राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
  • 1869 – सिनसिनाटी रेड स्टॉकिंग्स प्रथम प्रो बेसबॉल टीम बनी।
  • 1877 – क्रिकेट का पहला आधिकारिक टेस्ट मैच 15-19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया को 45 रन से जीत मिली थी।
  • 1892 – पहली बार न्‍यूयॉर्क में ऑटोमैटिक बैलट मशीन का प्रयोग किया गया।
  • 1901 – अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में घोडों की दौड पर प्रतिबंध लगा।
  • 1907 – फिनलैंड महिलाओं को वोट देने का अधिकार देने वाला पहला यूरोपीय देश बना।
  • 1919 – हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
  • 1950 – भारत के योजना आयोग की स्थापना हुई।
  • 1956 – जॉर्ज बर्नाड शॉ के नाटक पर आधारित म्‍यूजिकल प्‍ले माई फेयर लेडी को ब्रॉडवे में लोगों के लिए खोला गया।
  • 1964 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1969 – भारतीय नौसेना में पहला हेलीकॉप्टर दस्ता गोवा में शामिल किया गया।
  • 1984 – यूरोपीय देश तंजानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • 1984 – पोर्ट लुई (मारिशस) स्थित महात्मा गांधी संस्थान में वहाँ के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ द्वारा प्रथम अंतराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन।
  • 1985 – पहले इंटरनेट डोमेन नाम symbolics.com का पंजीकरण किया गया।
  • 1988 – आजादी के बाद पहली बार आठ राजनीतिक दलों ने भारत बंद का आह्वान किया।
  • 1997 – ईरान ने पहली बार किसी महिला राजनीतिक को विदेश में नियुक्त किया।
  • 1999 – एल्डबजोर्ग लोवर नोर्वे की प्रथम महिला रक्षामंत्री बनीं।
  • 1999 – कोसोवो शांति वार्ता का दूसरा चरण पेरिस में आरम्भ हुआ।
  • 2001 – कोफी अन्नान ढाका से भारत पहुँचे, भारत-पाक वार्ता पर ज़ोर।
  • 2001 – करासे पुन: फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2002 – बार्सिलोना (स्पेन) में यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन शुरू ।
  • 2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका का चौथा प्रक्षेपास्त्र रोधी परीक्षण सफल।
  • 2003 – चीन में सत्ता नई पीढ़ी के हाथ, हू जिन्ताओं नये राष्ट्रपति बने।
  • 2005 – सऊदी अरब के राजकुमार अलवाहिद बिन तलाल अब्दुल अजीज अलसौंद ने भारतीय राष्ट्रपति से नई दिल्ली में वार्ता की।
  • 2007 – वोडाफ़ोन और एस्सार के बीच समझौता सम्पन्न।
  • 2008 – देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जर्मन सम्मान ‘एनीमेरी मेडिसन’ के लिए चुना गया।
  • 2008 – महात्मा गांधी की प्रतिमा इटली के पोसिलियो में स्थापित की गई।
  • 2008 – कजाखस्तान के वैंकावूर हवाई अड्डे से रूस के एक प्रोटाम एम रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया।
  • 2009 – लखनऊ ने महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता जीती।
  • 2009 – अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अर्जुन अवार्डों गतिका जाखड़ ने लगातार सातवीं बार भारत केसरी ख़िताब जीतकर देश की सबसे ताकतवर महिला पहलवान बनने का गौरव प्राप्त किया।
  • 2016 – विश्व भाषण दिवस की शुरुआत तो 2015 में एथेंस डेमोक्रेसी फ़ोरम में की गई थी; पहला विश्व भाषण दिवस 15 मार्च 2016 को हुआ था।
  • 2019 – भारत ने हांगकांग में एशियन यूथ एथलेटिक्‍स चैम्पियनशिप में दो स्‍वर्ण सहित पांच पदक जीते।
  • 2020 – इटली की तरह स्‍पेन में भी कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए बंदी लागू कर दी तथा दक्षिण अफ्रीका ने देश में कोरोना वायरस देखते हुए राष्‍ट्रीय आपात की घोषणा की।
  • 2020 – हरियाणा में कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक सभी स्कूल , जिम, स्विमिंग पूल, नाइट क्लब और सिनेमा हॉल बंद, 200 से ज्यादा लोगों का इकट्ठा होना भी प्रतिबंधित लगा , तमिलनाडु के प्राथमिक विद्यालय 31 तक बंद ।
  • 2021 – खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने मधुमक्खियों का उपयोग करके हाथियों तथा मनुष्यों के बीच टकराव को रोकने के लिए री-हैब परियोजना की शुरुआत की।
  • 2021 – चीन के उत्‍तरी हिस्‍से में तेज हवायें चलने से राजधानी पेइचिंग धूल भरी आंधी से ढक गई। दृश्‍यता घटकर एक हजार मीटर से कम रह गई।
  • 2022 – भारत ने अफगानिस्‍तान को मानवीय सहायता की चौथी खेप में दो हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजा।
  • 2022 – यूक्रेन में एक टेलीविजन टॉवर पर रूस के रॉकेट हमले में 19 लोग मारे गए।
  • 2022 – सबसे बड़ा समुद्री जहाज एम.वी. रामप्रसाद बिस्मिल ब्रह्मपुत्र नदी में सबसे अधिक नौकायन करने वाला जहाज बना।
  • 2022 – कोरोना महामारी की वुहान से हुई शुरुआत के बाद से दूसरी बार चीन में सर्वाधिक मामले मिले , 13 शहर पूरी तरह बंद किए।
  • 2023 – भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड में नि:शुल्‍क ऑनलाइन संशोधन करने की अनुमति दी।
  • 2023 – अनुराग सिंह ठाकुर ने एससीओ देशों के शारीरिक शिक्षा और खेल मंत्रियों के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की।
  • 2023 – मलावी, मोज़ाम्बिक और मेडागास्कर में आए भीषण चक्रवात फ्रेडी में मरने वालों की संख्या 270 से अधिक तक पहुंची।
  • 2023 – राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने बिजनेस वुमन एक्सपो 2023 में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष का उत्सव मनाया।
  • 2024 – ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला।
  • 2024 – मानवीय संकट के बिगड़ने के बीच साइप्रस से सहायता पहुंचाने के लिए पहला जहाज गाजा पहुंचा

15 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1874 – सर अब्दुल कादिर – न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे।
  • 1901 – गुरु हनुमान – भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान थे।
  • 1934 – बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम का जन्‍म हुआ।
  • 1937 – चरणजीत सिंह अटवाल – शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ।
  • 1943 – साहिब सिंह वर्मा – तेरहवीं लोक सभा के सांसद , पूर्व श्रम मन्त्री व दिल्ली प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री।
  • 1947 – अजीत पाल सिंह – भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी (कन्फर्म नहीं) ।
  • 1947 – एम. थंबीदुरई – तमिलनाडु के प्रसिद्ध राजनीतिक नेता हैं।
  • 1976 – अभय देयोल – एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
  • 1983 – इंडियन रैपर हनी सिंह का जन्‍म हुआ।
  • 1997 – पूजा गहलोत 51 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतिस्पर्धा में खेलने वालीं एक भारतीय पहलवान।

15 मार्च को हुए निधन

  • 1882 – थॉमस हिल ग्रीन – थॉमस हिल ग्रीन, अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थे।
  • 1908 – मालती चौधरी – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी तथा गाँधीवादी थीं।
  • 1980 – चन्दूलाल माधवलाल त्रिवेदी – आंध्र प्रदेश के पहले राज्यपाल थे।
  • 1985 – राधा कृष्ण चौधरी, भारतीय इतिहासकार और लेखक।
  • 1992 -राही मासूम रज़ा – बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार।
  • 2009 – सरला ठकराल – भारत की प्रथम महिला विमान चालक (15 मार्च 2008 का भी वर्णन मिलता है)।
  • 2009 – वर्मा मलिक – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।
  • 2013 – कलाम अंजी रेड्डी – दवा उद्योग में एक भारतीय उद्यमी थे।
  • 2015 – नारायण भाई देसाई, स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र।
  • 2020 – प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता इम्तियाज खान का निधन।
  • 2020 – क्रिकेट में डकवर्थ-लुईस पद्धति के सूत्रधार टोनी लुईस (78) का निधन हुआ।
  • 2020 – इफ्तिख़ार हुसैन शाह – एक पाकिस्तानी राजनेता और पाकिस्तान के प्रांत, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के पूर्व राज्यपाल थे।
  • 2021 – जाने माने कथकली नर्तक पद्मश्री गुरु चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर (105) का निधन हुआ।
  • 2022 – WWE सुपरस्टार Scott Hall  स्कॉट हॉल) (63) का निधन हुआ।
  • 2023 – विख्‍यात अभिनेता समीर खाखर (71) का निधन  हुआ।
  • 2024 – फिनिश लंबी दूरी का धावक रॉल्फ़ हेक्कोला (96) का निधन हुआ।

15 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • मेला बादशाह फूलडोल (ब्यावर)।
  • होला मेला श्रीआनन्दपुर व पांओटा साहिब (पं.)।
  • काशीतोsन्यत्र होली /धुरेड़ी (फाग / धुलेण्डी)।
  • काशीराम जयन्ती।
  • साहिब सिंह वर्मा जयन्ती।
  • विश्व उपभोक्ता / ग्राहक अधिकार दिवस।
  • इस्लामोफ़ोबिया के ख़िलाफ़ द्वितीय अन्तरराष्ट्रीय दिवस।
  • योजना आयोग का स्थापना दिवस (भारत , 1950)।
  • विश्व भाषण दिवस।
  • Buzzards Day.
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---