Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सिख बहादुर होते हैं और भारत उनका अपना देश है जिसकी सुरक्षा के लिए पिछले 500 सालों में उन्होने अनेक लड़ाई लड़ी हैं, ऐसे बहादूरों का भारत में असुरक्षित होने का प्रश्न ही नही उठता – वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सिख बहादुर होते हैं और भारत उनका अपना देश है
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब जब विदेश जाते हैं तब तब देश को शर्मसार करने वाले ब्यान देते रहे हैं। 1947 से आज तक भारत के सभी विपक्षी नेताओं ने राजनीतिक एवं विदेश नीति मर्यादा का पालन किया पर राहुल गांधी ऐसे पहले नेता प्रतिपक्ष हैं जो विदेशी मीडिया के सामने भारत के आंतरिक विषयों पर विवादित ब्यानबाज़ी करते हैं।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर महानगर के चारों सीटों पर उम्मीदवार चयन के लिए भाजपा ने की रायशुमारी, प्रकिया में कार्यकर्ताओं का दिखा उत्साह

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अमरीका मैं बैठकर भारतीय सिखों में असुरक्षा के भाव की बात करना हो या आराक्षण खत्म करने से जुड़ी टिप्पणी हो यह पूरी विवादित बातें हैं। सिख बहादुर होते हैं और भारत उनका अपना देश है जिसकी सुरक्षा के लिए पिछले 500 सालों में उन्होने अनेक लड़ाई मुगलों से, अंग्रेजों से एवं पाकिस्तान चीन से लड़ी हैं, ऐसे बहादुर सिखों के भारत में असुरक्षित होने का प्रश्न ही नही उठता।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की कांग्रेस एवं राहुल गांधी ने पूरा लोकसभा चुनाव संविधान एवं आरक्षण को मुद्दा बना कर लड़ा पर चुनाव के 100 दिन के अंदर ही आरक्षण खत्म करने को लेकर उनकी टिप्पणी उनके आरक्षण पर काले मन की पोल खोल गई है।

आरक्षण बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान की देन है और कांग्रेस को ना कल बाबा साहब का सम्मान था ना आज है। अब यह स्पष्ट है की कांग्रेस ने ना अपने सत्ता काल में अनुसूचित एवं पिछड़ी जातियों के लिए कुछ किया और अगर फिर कभी सत्ता में आये तो आरक्षण खत्म कर सकते हैं।

सांसद योगेन्द्र चंदोलिया एवं भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा है की विदेशी भूमी पर बैठ कर एक ही साक्षात्कार में अनुसूचित जाति एवं सिखों को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणीयां उनकी सोची समझी साजिश लगती है पर ऐसा करके उन्होने अनुसूचित जातिजनों एवं सिखों दोनों वर्गों का विश्वास खो दिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator