सोशल संवाद/डेस्क : इस साल की शुरुआत में सोना और चांदी ने निवेशकों को मालामाल कर दिया था, लेकिन मौजूदा समय में इनकी कीमतों में भारी गिरावट आ चुकी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, चांदी अपने ऐतिहासिक सर्वकालिक स्तर से 58 फीसदी नीचे टूट चुकी है। वहीं सोना भी 23 फीसदी तक लुढक चुका है।
यह भी पढे : कोल्हान में 20 और 21 को बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड , वज्रपात की चेतावनी येलो अलर्ट भी जारी
विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा माहौल में कीमती धातुओं में तेज उतार-चढ़ाव का रुख बना हुआ है। आम निवेशकों को इस रिकॉर्ड गिरावट का दौर खत्म होने का इंतजार करना चाहिए। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक, 29 जनवरी 2026 को दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। चांदी ने भी 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम का नया शिखर छुआ था।
इसके बाद दुनियाभर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और डॉलर में आई मजबूती के कारण इनकी कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हुआ। इससे 17 नवंबर तक सोने की कीमत तेजी से घटकर 1,40,900 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रे रह गई। इस तरह सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से 42,100 रुपये सस्ता हो चुका है। चांदी की कीमत में इससे भी बड़ी गिरावट आई है। 17 नवंबर तक सोने की कीमत घटकर 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
आगे भी तेज उतार चढ़ाव संभव
विशेषज्ञों का कहना है कि वर्ष 2025 की असमान्य तेजी ने सोने-चांदी कीमतों को रिकॉर्ड शीर्ष पर पहुंचा दिया था, जिससे बाजार पूंजीकरण काफी खिंच गया था। अब एक लंबा सुधार देखने को मिल रहा है। अगले कुछ महीनों में कीमतें संभल सकती हैं, लेकिन लंबी अवधि में गिरावट का खतरा बना हुआ है। मजबूत डॉलर, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और फेड की आगे ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका से दोनों धातुओं पर दबाव बना हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सोना 1.40 लाख से 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच दायरा बना सकता है। चांदी भी ₹1.68 लाख प्रति किलोग्राम के अहम स्तर छू सकती है। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।











