भक्ति रस में डूबा सिंगाती गांव, संकीर्तन में उमड़ी भारी भीड़

By Riya Kumari

Published :

Follow
भक्ति रस में डूबा सिंगाती गांव, संकीर्तन में उमड़ी भारी भीड़

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : चांडिल प्रखंड की चावलीबासा पंचायत स्थित सिंगाती गांव में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन के तीसरे दिन भक्ति और श्रद्धा का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा क्षेत्र ‘हरे कृष्ण-हरे राम’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

यह भी पढे : 1 मई से बदलेंगे LPG गैस बुकिंग नियम और ऑनलाइन गेमिंग के नियम, जानें पूरी जानकारी

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

संकीर्तन के समापन अवसर पर न केवल सिंगाती, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष और युवा श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ढोल-मंजीरों की थाप और कीर्तन मंडलियों के मधुर भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। क्षेत्र में शांति और समृद्धि की कामना के साथ आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही मुख्य भूमिका

इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। मुख्य रूप नंदलाल पोद्दार, सुकू दत्ता, दीपक पोद्दार, शंकर पोद्दार, अशोक पोद्दार , संतोष पोद्दार (बीरा), अजय पोद्दार, समेत गांव के कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---