July 27, 2024 9:52 am
Search
Close this search box.

सिंहभूम चैम्बर के द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिये जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के साथ चैम्बर पदाधिकारियों की हुई बैठक

सोशल संवाद/डेस्क : सिंहभूम चैम्बर के द्वारा विभिन्न व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं को जानने के क्रम में जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के साथ की गई बैठक व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिये चैम्बर सदैव तत्पर है।  चैम्बर ने सत्र 2023-25 में समस्याओं के समूल निष्पादन के लिये शहर के सभी औद्योगिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के साथ मिलकर काम करता है।  इसी क्रम में शहर के एक व्यापारिक संस्था कजमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के साथ चैम्बर सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में सिंहभूम चैम्बर के पदाधिकारियों ने जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के सदस्यों की समस्याओं को सुना एवं इसे संबंधित विभाग मंे इन मुद्दों को उठाकर इसके समाधान के प्रयासर करने का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर उपाध्यक्ष व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी ने कहा कि सत्र 2023-25 में सिंहभूम चैम्बर का प्रयास होगा कि सभी व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की पहचान कर एवं आपसी समन्वय स्थापित कर संबंधित विभागों से संपर्क कर इसका निराकरण का प्रयास किया जायेगा। इस क्रम में लगातार अलग-अलग व्यापारिक संस्थाओं के साथ बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

बैठक में जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गितेश वाष्र्णेय एवं महासचिव दिलीप गोयल ने समस्याओं को रखते हुये कहा कि स्थानीय परंपरागत व्यापारियों के साथ-साथ डिस्ट्रीब्यूटर्स को आज आॅनलाईन व्यवसाय से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।  इसके उचित निराकरण हेतु प्रयास किया जाना चाहिए।  इन छोटे व्यापारियों को बड़ी आॅनलाईन कंपनी के जैसे उत्पादक कंपनी के द्वारा समान दर पर समानों की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।  जिससे वे भी आॅनलाईन कंपनियों के द्वारा बेचे जा रहे दर पर ही अपने दुकानो से उन समानों को बेच सके।  आॅनलाईन कंपनियों को उत्पादक कंपनियों के द्वारा कम दर पर समानों की आपूर्ति की जाती है जिससे वे डीप डिस्काउंट देकर ग्राहकों को लुभाते हैं और छोटे व्यापारी इससे व्यापार में पिछड़ते जा रहे है।  

जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के द्वारा कर संबंधित तकनीकि समस्याआं का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया तथा इसे संबंधित विभाग में रखकर इसके समाधान करने की मांग चैम्बर से की।  इसके अलावे एसोसिएशन ने और भी समस्याओं को रखा। बैठक में चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, बिनोद शर्मा, डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गितेश वाष्र्णेय, निलेश वोरा, दिलीप गोयल, शिव कुमार सिंह, कमलेश कुमार संगानी, शैलेश उपाध्याय, मोहम्मद अशफाकुल्लाह, संदीप भंसाली, मोहम्मद मोख्तर हुसैन, सुनील तिवारी, सरबजीत सिंह, सुमीत सदाना के अलावा काफी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी