---Advertisement---

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बजट को उत्साहवर्धक बताया

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बजट को उत्साहवर्धक बताया। उन्होंने कहा की बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट संसद में पेश की। उन्होंने कहा की कॉर्पोरेट टैक्स घटाकर 22 प्रतिशत कर दिया है, पर्यटन केंद्रों का व्यापक विकास, तीन रेल कॉरिडोर का शुभारंभ, 40 हजार नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा।

देश में 1000 से ज्‍यादा नए एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया गया है। 517 नए हवाई मार्ग तय किए गए, जमशेदपुर समेत कोल्हान को इससे उम्मीद बढ़ गई है।  छोटे शहरों में मेट्रो का विस्तार समेत कई निर्णय बजट में पेश किये गए है। उन्होंने कहा की भारत मे एक नई क्रांति और परिवर्तन पिछले एक दशक में आई है। विकसित भारत का लक्ष्य, विश्व गुरु बनने का लक्ष्य एवं आत्मनिर्भर भारत बनने का लक्ष्य इन तीनो लक्ष्य के प्रति पूर्ण स्पर्धा और गति के साथ भारत आज आगे बढ़ रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version