SIR-2026 की समीक्षा बैठक, आयुक्त ने दिए पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
SIR-2026 की समीक्षा बैठक, आयुक्त ने दिए पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा कराने को लेकर सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन समेत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, ERO, AERO और निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढे : प्रवेश वर्मा के जल बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद से छिपाई जा रही टेंडरों की जरूरी जानकारी: सौरभ भारद्वाज

19 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

बैठक में SIR-2026 के तहत अब तक किए गए कार्यों और आगामी प्रक्रिया की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त को हो चुका है। इस सूची पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 5 अगस्त से 15 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। साथ ही अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची में शामिल न हों, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।

राजनीतिक दलों के साथ समन्वय पर जोर

बैठक में घर-घर सत्यापन, Enumeration Form, ASDD सूची के सत्यापन और दावे-आपत्तियों के निष्पादन से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने प्राप्त दावों और आपत्तियों का नियमानुसार सत्यापन कर निर्धारित समय सीमा में उनका निपटारा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

आयुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

समीक्षा बैठक के बाद प्रमंडलीय आयुक्त ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के आदर्श आरक्षी मध्य विद्यालय, गोलमुरी और इनकैब केरला पब्लिक स्कूल स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से मतदाता सत्यापन, पात्र नागरिकों के पंजीकरण और घर-घर संपर्क अभियान की जानकारी ली। आयुक्त ने मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version