सोशल संवाद / रांची : राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को झारखंड में एसआईआर के तहत एम्यूमरेशन फॉर्म भरने के बाद मतदाता सूची का प्रारूप जारी किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की ओर से ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में जारी प्रारूप के अनुसार, 43,61,987 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

यह भी पढे : जेपीएससी मामले में तीन अभ्यर्थी समेत 5 गिरफ्तार
प्रारूप में कुल 2,21,01,249 वोटरों के नाम जारी किए गए हैं। इनमें 1,12,06,755 पुरुष, 1,08,94,234 महिला और 260 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।
वहीं, कुल मतदाता (2,64,63,236) की सूची से 43,61,987 मतदाता बाहर हो गए हैं।
- प्रारूप की स्थिति : झारखंड में कुल मतदाता 2,64,63,236
- प्रारूप मतदाता सूची में 2,21,01,249
- पुरुष मतदाता 1,12,06,755
- महिला मतदाता 1,08,94,234
- थर्ड जेंडर मतदाता : 260









