SIR : 6 विधानसभा में 4.42 लाख को नोटिस 15,704 में ही सुनवाई पूरी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Sir Notices issued to 4.42 lakh people

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया जारी है। 30 अगस्त तक की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कुल 4 लाख 42 हजार 917 नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें 1 लाख 59 हजार 295 नोटिस की प्रक्रिया लंबित है, जबकि 2 लाख 83 हजार 619 नोटिस वितरण के लिए लंबित हैं। अबतक 1 लाख 12 हजार 870 नोटिस वितरित किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़े : टोल वसूली में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश

रिपोर्ट के मुताबिक 15,704 मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है। इनमें से 10,700 मामलों को अंतिम प्रकाशन के लिए रखा गया है। वहीं 1,390 मामलों में सुनवाई की निर्धारित तिथि बीत चुकी है, जबकि 227 मामले सुनवाई पदाधिकारी के स्तर पर लंबित हैं। छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 11,682 मामले अभी लंबित हैं, जिनमें 755 मामले पांच दिनों से अधिक समय से लंबित हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार देखें तो जमशेदपुर पश्चिमी में सर्वाधिक 1 लाख 6 हजार 432 नोटिस जारी हुए हैं। इसके बाद जमशेदपुर पूर्वी में 95,627, जुगसलाई में 79,700, पोटका में 75,304, घाटशिला में 48,503 और बहरागोड़ा में सबसे कम 37,351 नोटिस जारी हुआ है। पुनरीक्षण प्रक्रिया में अब नोटिस वितरण और लंबित मामलों की सुनवाई पूरी करना प्रशासन के सामने प्रमुख चुनौती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version