Advertisement 2

श्रीनाथ विश्वाविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच से छह छात्रों का चयन किया है

By Nidhi Ambade

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय अब तकनीकी कंपनियों की पहली पसंद बनती जा रही है| हितैची के बाद अब महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित एक्साइड इंडस्ट्रीज ने श्रीनाथ विश्वाविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच से छह छात्रों का चयन किया है।

चयनित छात्रों की सूची मे अभिषेक कुमार सिंह, रोशन प्रकाश मिश्रा, धर्मेंद्र प्रसाद साहू, अंकित कुमार पोद्दार, अमित कुमार प्रजापति और रोहित मुंडू के नाम हैंl  विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के तहत छात्रों को एक्साइड इंडस्ट्रीज ने महाराष्ट्र के अहमदनगर की अपनी विशेष टीम में शामिल किया है साथ ही उन्हें 2.23 लाख सालाना पैकैज दिया गया है।

विभिन्न कंपनीज के द्वारा लगातार छात्रो के हो रहे प्लेसमेंट, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ज्ञान, कौशल एवं रोजगारपरक शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाती है। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो ने छात्रों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उन्हे हार्दिक बधाई देते हुए उनके करियर में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version