Advertisement 2

आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में ब्रह्मोत्सवम का छठा दिन, भक्तो के दर्शन देने हनुमंत वाहन पर विराजमान होकर नगर भ्रमण को निकल कीताडीह गौरी मंदिर पहुँचे

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  आंध्र भक्त श्री राम मंदिर बिस्टुपुर में चल रहे ब्रह्मोत्सवम के छठे दिन आज पंडित कोंडामचारुलु पंडित केशवाचारुलु, पंडित शेषाद्री ने नित्यकटला पूजा की इसके बाद पूरे मंदिर परिसर में भगवान बालाजी को पालकी में घुमाया गया, इसके उपरांत दूध दही मधु पंचामृत, सभी फलो के रस केसर युक्त जल से अभिषेकम किया गया।

इसके उपरांत वेद पंडितो ने वेद पाठ किया। शाम  को पूजा अर्चना के बाद हनुमंत वाहन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने के लिये भगवान बालाजी नगर भ्रमण पर बिस्टुपुर मेन रोड होते हुए जुगसलाई रोड स्टेशन रोड  होते हुए कीताडीह गौरी मन्दिरम पहुँचा जहाँ भक्तो ने जोरदार आतिशबाजी कर गोविंदा गोविंदा के जयकारे के साथ स्वागत किया, गौरी मंदिर में भक्तो ने दीप जला कर प्रसाद अर्पित किया, भक्तो ने भगवान बालाजी का दर्शन कर हर्ष व्यक्त करते हुए भावविभोर हुए, कीताडीह से नादेश्वरम के वाद यंत्र के थापों के बीच भगवान बालाजी को हनुमंत वाहन पर वापस बिस्टुपुर राम मंदिर लाया गया अंत मे भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version