---Advertisement---

WhatsApp और Facebook पर आया स्मार्ट अलर्ट सिस्टम, अब तुरंत मिलेगा फ्रॉड का चेतावनी संदेश

By Riya Kumari

Published :

Follow
WhatsApp और Facebook पर आया स्मार्ट अलर्ट सिस्टम, अब तुरंत मिलेगा फ्रॉड का चेतावनी संदेश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta Platforms ने ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए अपने प्लेटफॉर्म WhatsApp, Facebook और Facebook Messenger पर नया स्मार्ट अलर्ट सिस्टम शुरू किया है। इस सिस्टम की मदद से यूजर्स को संदिग्ध गतिविधि या संभावित धोखाधड़ी के बारे में तुरंत चेतावनी मिल सकेगी।

यह भी पढे : UPI पर ‘Digital Lutera’ मालवेयर का खतरा: जानिए क्या है यह नया साइबर फ्रॉड और कैसे रहें सुरक्षित

कैसे काम करेगा नया फ्रॉड अलर्ट सिस्टम

इस नई तकनीक में AI-आधारित सुरक्षा सिस्टम और रियल-टाइम अलर्ट शामिल हैं, जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि को पहचान कर तुरंत यूजर को सचेत कर देंगे। अगर किसी मैसेज, लिंक या अकाउंट में धोखाधड़ी के संकेत मिलते हैं तो ऐप यूजर को नोटिफिकेशन दिखाकर सावधान करेगा।

WhatsApp पर मिलेगा डिवाइस लिंकिंग अलर्ट

WhatsApp में एक खास फीचर जोड़ा गया है जो तब अलर्ट देगा जब कोई व्यक्ति आपके अकाउंट को किसी नए डिवाइस से जोड़ने की कोशिश करेगा। कई बार स्कैमर्स लोगों को QR कोड स्कैन कराने या कोड शेयर कराने के बहाने अकाउंट अपने डिवाइस से लिंक कर लेते हैं। अब ऐसी स्थिति में ऐप यूजर को चेतावनी देगा कि यह संभावित फ्रॉड हो सकता है।

Facebook पर संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट की चेतावनी

Facebook पर भी नया सिस्टम लागू किया गया है। यदि किसी अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है और उसमें संदिग्ध संकेत मिलते हैं जैसे बहुत कम म्यूचुअल फ्रेंड या अलग देश की लोकेशन तो यूजर को चेतावनी दिखाई जाएगी ताकि वे सावधानी से निर्णय ले सकें।

Messenger में AI पहचान करेगा स्कैम मैसेज

Messenger में AI आधारित स्कैम डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। अगर किसी नई चैट में नौकरी, निवेश या पैसों से जुड़े संदिग्ध ऑफर दिखाई देते हैं, तो ऐप तुरंत अलर्ट देगा और यूजर को अकाउंट ब्लॉक या रिपोर्ट करने का विकल्प देगा।

ऑनलाइन फ्रॉड रोकने की कोशिश

Meta के अनुसार यह फीचर लोगों को स्कैम से बचाने के लिए शुरू किया गया है। कंपनी का कहना है कि ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए इन प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए AI आधारित अलर्ट सिस्टम लागू किया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---