---Advertisement---

खाली पेट भिगोया almond छिलके सहित खाएं या बिना छिलके? जानिए सही तरीका और फायदे

By Muskan Thakur

Updated On:

Follow
खाली पेट भिगोया बादाम छिलके सहित

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : खाली पेट almond खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, खासकर तब जब उन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाया जाए। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि भिगोए हुए बादाम बिना छिलके खाए जाएं या छिलके के साथ। दोनों तरीकों के अपने-अपने फायदे और कुछ सावधानियां भी हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है।

ये भी पढे : HIV प्रोटेक्शन में बड़ी उपलब्धि: आधे महीने में एक इंजेक्शन से मिलेगा मजबूत बचाव

almond को यूं ही ड्राई फ्रूट्स का राजा नहीं कहा जाता। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे दिमाग की ताकत बढ़ाने, याददाश्त तेज करने और दिल को मजबूत रखने के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। सर्दियों में लोग almond को सीधे भी खा लेते हैं, लेकिन गर्मियों में डॉक्टर इसे भिगोकर खाने की सलाह देते हैं।

गर्मी के मौसम में भिगोया हुआ almond शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है। रातभर पानी में रखने से almond की गर्म तासीर कम हो जाती है और सुबह खाली पेट खाने से इसके पोषक तत्व शरीर में जल्दी अवशोषित होते हैं। हालांकि यहां एक सवाल उठता है क्या almond को छिलके के साथ खाया जाए या छिलका उतारकर?

यदि almond को छिलके के साथ खाया जाए तो इसके कई फायदे मिलते हैं। almond के छिलके में भरपूर फाइबर होता है, जो आंतों की सफाई करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके अलावा छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। विटामिन ई त्वचा को निखारने में मदद करता है और बालों को भी मजबूती देता है। साथ ही इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।

हालांकि छिलके सहित almond खाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। बहुत से लोगों को इसका छिलका पचाने में परेशानी होती है, जिससे गैस, एसिडिटी या पेट दर्द जैसी दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा छिलके का स्वाद हल्का कड़वा होता है, जो कई लोगों को अच्छा नहीं लगता। बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए छिलके वाला बादाम पचाना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है।

दूसरी ओर, यदि almond को छिलका उतारकर खाया जाए तो यह जल्दी पचता है और शरीर को इसके पोषक तत्व अधिक आसानी से मिलते हैं। भिगोए हुए almond का छिलका आसानी से उतर जाता है, और बिना छिलके यह पेट के लिए हल्का हो जाता है। इसी कारण ज्यादातर डाइटीशियन सुबह खाली पेट बिना छिलके वाले almond खाने की सलाह देते हैं। इससे दिमाग को ऊर्जा मिलती है, थकावट कम होती है और दिनभर एक्टिव महसूस होता है।

कुछ न्यूट्रीशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं और जिनकी पाचन शक्ति मजबूत है, वे बादाम छिलके के साथ भी खा सकते हैं। लेकिन उन्हें अच्छी तरह चबाकर खाना बेहद जरूरी है, ताकि पेट पर जोर न पड़े। वहीं जिन लोगों को पहले से गैस, एसिडिटी या पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें छिलका हटाकर ही almond खाना चाहिए।

almond खाने का सही तरीका भी बहुत अहम है। रात में 5 से 7 almond पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट खाएं। इसके बाद कम से कम 30 मिनट तक कुछ और न खाएं, ताकि शरीर को almond के पोषक तत्व पूरी तरह मिल सकें। बच्चों को 2 से 3 बादाम और बड़ों को 5 से 7 बादाम पर्याप्त होते हैं।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि almond चाहे छिलके के साथ खाया जाए या बिना छिलके दोनों ही तरीकों से यह सेहत के लिए फायदेमंद है। बस फर्क इतना है कि छिलके वाला almond पाचन के लिए थोड़ा भारी हो सकता है, जबकि बिना छिलका वाला almond हर उम्र के लोगों के लिए ज्यादा सुरक्षित और आसान विकल्प माना जाता है। अपनी सेहत और पाचन क्षमता को ध्यान में रखकर ही सही तरीका चुनना सबसे बेहतर होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---