समाजसेवी शिवशंकर सिंह और गोलमूरी थाना प्रभारी राजन कुमार ने किया केबुल बॉयज क्लब के भव्य सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
शिवशंकर सिंह और गोलमूरी थाना प्रभारी ने केबुल बॉयज क्लब पंडाल का उद्घाटन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : गोलमूरी थाना अंतर्गत न्यू केबल टाउन में समाजसेवी शिवशंकर सिंह और गोलमूरी थाना प्रभारी राजन कुमार ने केबुल बॉयज क्लब के द्वारा  बनाये गए भव्य सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस दौरान काफी संख्या मे श्रद्धालुओं के संग स्थानीय नागरिक एवं क्लब के सदस्यगण मौजूद रहे। ज्ञात हो की केबुल बॉयज क्लब विगत 60 वर्षो से भी अधिक समय से सरस्वती पूजा का सफल आयोजन करते आ रहे हैं। इस दौरान क्लब की ओर से स्थानीय निवासी एवं सेवानिवृत्त सैनिक प्रभात कुमार को भारतीय सेना मे 26 साल सेवा देने के लिए अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार व्यक्त किया गया। इससे पहले अतिथियों ने माँ सरस्वती की विधिवत पूजा कर सभी के खुशहाली और उन्नति की कामना की। क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय पूजा में आकर्षक विधुत सज्जा के साथ मेला भी लगाया गया है। जिसमें बच्चों के लिए कई झूले भी हैं।

यह भी पढे : सोना देवी विश्वविद्यालय में माता सरस्वती की पूजा की गई

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस दौरान गोलमूरी थाना प्रभारी राजन कुमार ने लोगों से कानून व्यवस्था सुदृढ करने में सहयोग एवं रफ ड्राइविंग ना करने और सुरक्षित पूजा मनाने की अपील की। वहीं, समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने भव्य पूजा के आयोजन हेतु क्लब के युवाओ को बधाई दी और मां सरस्वती से सभी के खुशहाली और समृद्धि की कामना की। समारोह में मंच संचालन क्लब के सदस्य सह भाजपा नेता प्रेम झा, स्वागत संबोधन बब्बू तिवारी एवं धन्यवाद राहुल सिंह ने किया।

इस दौरान मंच पर पर रामरेखा सिंह, कल्याण साही, सत्येंद्र सिंह, भुवनेश्वर पंडित,अजय तिवारी, बब्बू तिवारी, गोलमूरी थाना से अखिलेश राम ,गोविंद कुमार समेत क्लब के सदस्य गोविंद राव, रामस्वरूप सिंह, राजेश सिंह, अविनाश मिश्रा, बंटी सिंह, हनी परिहार, सुरेश प्रसाद, रंजीत सिंह, गौरव, गुंजन, गौरव साहू, रोहित, अतुल, आदर्श, आदित्य, पीयूष, सोनू, रजत अंशु एवं स्थानीय निवासीगण मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---