---Advertisement---

Sonam Kapoor दूसरी बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

By Riya Kumari

Published :

Follow
Sonam Kapoor दूसरी बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonam Kapoor और उनके पति Anand Ahuja के घर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने अपने दूसरे बच्चे के रूप में एक बेबी बॉय का स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि 29 मार्च 2026 को उनके बेटे का जन्म हुआ और अब उनका परिवार चार लोगों का हो गया है।

यह भी पढे : Dhurandhar 2 की कमाई में पाकिस्तानी क्यों मांग रहे हिस्सा

सोनम ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनका बड़ा बेटा वायु अपने छोटे भाई के आने से बेहद खुश है और परिवार इस नए सदस्य के आने से बेहद खुश और आभारी महसूस कर रहा है। जैसे ही यह खबर सामने आई, बॉलीवुड सितारों और फैंस ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं और इस खुशी के मौके को सेलिब्रेट किया।

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने नवंबर 2025 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इससे पहले उन्होंने साल 2022 में अपने पहले बेटे वायु को जन्म दिया था। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर आई इस खुशखबरी से फैंस भी काफी उत्साहित हैं। कपल ने अपने नए सफर की शुरुआत एक खुशहाल परिवार के रूप में की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version