सोनम वांगचुक का गांधी संदेश – “सत्य और अहिंसा ही समाज का सही रास्ता

By Riya Kumari

Published :

Follow
सोनम वांगचुक का गांधी संदेश – "सत्य और अहिंसा ही समाज का सही रास्ता

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीधे राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वांगचुक ने कहा कि बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक है और समाज की कई समस्याओं का समाधान गांधीजी के विचारों में छिपा है।

यह भी पढ़े : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की बैठकों का शेड्यूल जारी

राजघाट पहुंचकर उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और कुछ समय मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वांगचुक ने कहा कि सत्य, अहिंसा और शांतिपूर्ण संवाद का मार्ग आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना आज़ादी के आंदोलन के समय था।

उन्होंने लोगों से गांधीजी के आदर्शों को अपनाने और समाज में शांति, सद्भाव तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर काम करने की अपील की। वांगचुक की इस यात्रा को उनके हालिया स्वास्थ्य संकट के बाद एक महत्वपूर्ण और प्रतीकात्मक कदम माना जा रहा है। उनके इस संदेश की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version