बोलानी मे स्वामी विवेकानंद की जयंती भव्य तरीकों से मनाईं गई।

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल : (रिपोर्ट-संजय सिन्हा)बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी टाउनशिप स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थल पर विवेकानंद समारोह समिति के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती भव्य तरीके से मनाई गई।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे आनंद कुमार- सीजीएम मैनिटेंस बोलानी सेल उपस्थित हुऐ, अतिथि के तौर मे राहुल राज मंडल-महाप्रबंधक इलेक्ट्रिकल ,संजीव कुमार-डीजीएम सिविल विभाग सहित दर्जनो बोलानी सेल अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढे : झारखंड में गुरुजी क्रेडिट कार्ड ने खोले सपनों के रास्ते, पैसे की कमी अब बाधा नहीं

Sunrise Enclave

कार्यक्रम के आरंभ मे गायत्री परिवार द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई,ततपश्चात मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर स्वामी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया,इस कार्यक्रम मे उपस्थित समाजसेवियो सहित श्रमिक संगठनो के नेता अरविंद साही,जगन्नाथ साहु,नरेश सिंह,मैडिकल चिकित्सा अधिकारी-डाँ.टी सोरेन, डाँ माया रानी माझी ,भूतपूर्व शिक्षक -केसरी प्रसाद तिवारी, कुंदन सिंह ,बोलानी महिला समिति की अध्यक्ष-उषा मल्ला एवं अन्य महिला सदस्यों सहित दर्जनों क्षेत्रवासियों ने बारी बारी से स्वामी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

इस अवसर मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने अपने वक्तव्य मे स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुऐ युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया।इसपर विभिन्न विद्यालयों के एक चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसमे स्वामी विवेकानंद का तसवीर बनाना था, इस प्रतियोगिता मे दर्जनों छात्रो ने हिस्सा लिया।बेहतर तसवीर बनाने तीन प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथो पुरूस्कृत कराया गया।इस अवसर पर सफाई कर्मीयों को अतिथियों के हाथो कंबल दी गई। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगो को मिठाई दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे विवेकानंद समारोह के अध्यक्ष टी एस मंडल समेत सभी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।कार्यक्रम के अंत मे समारोह समिति के सचिव दिलीप नायक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट