---Advertisement---

पश्चिमी सिंहभूम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 23 मई से अनमैप्ड वोटरों की सूची प्रकाशित

By Riya Kumari

Published :

Follow
पश्चिमी सिंहभूम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 23 मई से अनमैप्ड वोटरों की सूची प्रकाशित

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देश पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त Manish Kumar की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।

ये भी पढ़े : Chakradharpur: फाइट विथ डेथ ग्रुप के सदस्यों ने किया रक्तदान, मरीज की बचाई जान
बैठक में बताया गया कि 23 मई 2026 से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जा रही है। ऐसे सभी मतदाता अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर वोटर मैपिंग करा सकते हैं।

घर-घर जाकर होगा मतदाताओं का सत्यापन

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की जाएगी। साथ ही 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं का नाम भी सूची में जोड़ा जाएगा।

इसके लिए 20 जून से 29 जून 2026 तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे। वहीं 30 जून से 29 जुलाई तक BLO घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

एक मतदान केंद्र पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता न हों। साथ ही एक ही परिवार और एक ही गली के मतदाताओं को यथासंभव एक ही मतदान केंद्र से जोड़ा जाएगा।

ऑनलाइन भी मिलेगी सुविधा

मतदाता अपना विवरण जांचने और अपडेट कराने के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट
voters.eci.gov.in
पर भी विजिट कर सकते हैं।

यदि घर बंद मिलता है तो गणना प्रपत्र घर के दरवाजे के नीचे डाला जाएगा और BLO तीन बार घर का दौरा करेंगे।

5 अगस्त को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

निर्वाचन विभाग के अनुसार 5 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा और आपत्तियां ली जाएंगी, जबकि 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र युवाओं और नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं और विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version