Advertisement 2

मणिपुर CM बीरेन सिंह के इस्तीफे की अटकलें:16 घंटे में दूसरी बार राज्यपाल से मिलने पहुंचे, अब तक 8 की मौत

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पिछले 16 घंटो में दो बार गवर्नर लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की। वे आज (8 सितंबर) दोपहर करीब 12 बजे राज्यपाल से मिलने पहुंचे।

वहीं शनिवार (7 सितंबर) रात 8 बजे भी उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की थी। यह मीटिंग करीब 30 मिनट तक चली थी। इससे पहले बीरेन सिंह CM हाउस में सभी विधायकों से भी मिले थे।

सूत्रों की मानें तो बीरेन सिंह इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने पिछले साल 20 जून को भी इस्तीफा देने की पेशकश की थी। हालांकि, बाद में फैसला बदल लिया।

हालांकि, इस्तीफे की चर्चा के बीच बीरेन सिंह ने गवर्नर से यूनिफाइड कमांड की मांग है। इसमें सभी सुरक्षा एजेंसियों की कमान राज्य सरकार के पास आ जाएगी। फिलहाल यह केंद्र सरकार के कंट्रोल में है।

मणिपुर में मई 2023 से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। बीते 7 दिनों से हिंसा बढ़ गई है। इसमें 8 लोगों की मौत हुई है। 15 से ज्यादा घायल हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की शक्तियां बढ़ाने की मांग की

सीएम बीरेन सिंह ने गवर्नर लक्ष्मण आचार्य को 8 सूत्रीय मांगों की एक लिस्ट सौंपी है। इसमें संविधान के अनुसार राज्य सरकार को पावर और जिम्मेदारियां देने की बात कही गई है। साथ ही CM ने कुकी उग्रवादियों के साथ सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस (SoO) समझौते को रद्द करने की मांग की है, ताकि सिक्योरिटी फोर्सेज पूरी ताकत से कुकी उग्रवादियों पर कार्रवाई कर सकें। इसके अलावा नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) की प्रक्रिया शुरू करने और सभी अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने की भी बात कही गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version