Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

एसएससी का चयन के बाद रिक्त पदों की संख्या कम करने के लिए नया प्रस्ताव

By Riya Kumari

Published :

Follow
एसएससी का चयन के बाद रिक्त पदों की संख्या कम करने के लिए नया प्रस्ताव
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अभ्यर्थियों के चयन के बाद रिक्त पदों की संख्या कम करने के लिए एक नयी व्यवस्था का प्रस्ताव किया है. इसका उद्देश्य एसएससी की किसी भी परीक्षा के जरिये अधिकतम रिक्त पदों को भरना, अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और योग्यता-आधारित अवसर प्रदान करना और परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के कारण रिक्त रहे पदों की संख्या को कम करना है.

यह भी पढे : CUET 2026 Exam Tips: ऐसे करें तैयारी, आसानी से ला सकते हैं हाई स्कोर

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

आयोग ने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में पद रिक्त रह जाते हैं, क्योंकि अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होते  या चयन के बाद संबंधित विभागों में शामिल नहीं होते. इन चुनौतियों से निपटने और योग्य अभ्यर्थियों के लिए घोषित रिक्तियों को सर्वोत्तम रूप से भरे जाना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएससी ने सफल अभ्यर्थियों को पदों और विभागों के आवंटन के लिए एक ‘स्लाइडिंग’ व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव किया है. प्रथम चरण में अस्थायी आवंटन की पुष्टि के लिए, अभ्यर्थियों को एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय जाना होगा और आधार कार्ड प्रमाणीकरण के माध्यम से पहचान सत्यापन पूरा करना होगा. बाद में, अभ्यर्थियों को ‘स्थिर’ या ‘अस्थिर’ विकल्प चुनना होगा.

क्या है ‘स्थिर’ और ‘अस्थिर’ विकल्प

स्थिर विकल्प : इसका अर्थ है कि अभ्यर्थी ने पहले दौर में अस्थायी रूप से आवंटित पद को अंतिम रूप से स्वीकार कर लिया है और ‘अपग्रेडेशन’ के लिए आगे कोई विचार नहीं किया जायेगा.

अस्थिर विकल्प : इसका अर्थ है कि अभ्यर्थी उच्च वरीयता वाले पद का विचार करने को इच्छुक है, बशर्ते कि ऐसी रिक्तियां उपलब्ध हों.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator