दिल्ली में प्रदर्शन करना हुआ महंगा, रामलीला मैदान की बुकिंग दिसंबर तक फुल; एक दिन का खर्च ₹1.21 लाख

By Riya Kumari

Published :

Follow
दिल्ली में प्रदर्शन करना हुआ महंगा, रामलीला मैदान की बुकिंग दिसंबर तक फुल; एक दिन का खर्च ₹1.21 लाख

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के लिए जगह तय करना अब संगठनों के लिए चुनौती बनता दिख रहा है। जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने के बाद रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को नए प्रदर्शन स्थलों के रूप में निर्धारित किया गया है। लेकिन रामलीला मैदान में इस साल 29, 30 और 31 दिसंबर को ही बुकिंग के लिए तारीखें उपलब्ध बताई गई हैं। वहीं, पूरे मैदान की एक दिन की बुकिंग के लिए टैक्स समेत शुरुआती खर्च करीब 1.21 लाख रुपये है।

यह भी पढे : Ayodhya Ki Ramlila 2026: भगवान राम बनेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं

रामलीला मैदान की बुकिंग के लिए कितने रुपये देने होंगे?

Sunrise Enclave

अधिकारियों के मुताबिक, रामलीला मैदान की एक दिन की बुकिंग फीस 50,000 रुपये है। इसके अलावा 55,000 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करनी होती है। टैक्स जोड़ने के बाद शुरुआती भुगतान करीब 1.21 लाख रुपये तक पहुंच जाता है।

बुकिंग दिल्ली नगर निगम (MCD) के बागवानी विभाग के माध्यम से होती है। अनुमति मिलने से पहले दिल्ली पुलिस से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) लेना भी जरूरी है।

मुफ्त प्रदर्शन की सुविधा भी, लेकिन जगह सीमित

रामलीला मैदान के एक छोटे हिस्से में मुफ्त प्रदर्शन की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी अधिकारियों ने दी है। हालांकि, इस हिस्से में करीब 150 लोगों के जुटने की ही क्षमता बताई गई है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के साथ प्रदर्शन करने वाले संगठनों के लिए पूरे मैदान की बुकिंग और उससे जुड़ा खर्च अहम चुनौती बन सकता है।

जंतर-मंतर के बाद तीन नए प्रदर्शन स्थल

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार के 11 अक्टूबर के आदेश के तहत जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया। इसके स्थान पर रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को प्रदर्शन के लिए चुना गया है।

पुलिस ने इन तीनों जगहों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी करने की बात कही है।

त्योहारी सीजन के कारण बुकिंग पर असर

अधिकारियों के अनुसार, दशहरा और दिवाली सहित विभिन्न कार्यक्रमों के कारण रामलीला मैदान पहले से बुक है। यह क्षेत्र व्यस्त व्यावसायिक इलाके में स्थित है और आसपास अस्पताल तथा नगर निगम के कार्यालय भी हैं। बड़े आयोजनों के दौरान आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है।

फिलहाल रामलीला मैदान में इस साल बुकिंग के लिए केवल दिसंबर की आखिरी तीन तारीखें उपलब्ध बताई गई हैं। ऐसे में प्रदर्शन आयोजित करने वाले संगठनों को तारीख, अनुमति और खर्च को ध्यान में रखकर योजना बनानी होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट