Tata Motors Jamshedpur Strike: हड़ताल खत्म कराने की कोशिश, फिर होगी वार्ता

By Riya Kumari

Published :

Follow
Tata Motors Jamshedpur Strike: हड़ताल खत्म कराने की कोशिश, फिर होगी वार्ता

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के दिवंगत कर्मचारी सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय, उचित मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच अब वार्ता के जरिए समाधान निकालने की कोशिश तेज हो गई है। कंपनी प्रबंधन, मृतक के परिजनों और प्रशासन के बीच पहले हुई दो दौर की बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद आंदोलनकारियों ने कंपनी के सातों गेट जाम कर दिए थे। अब सभी की नजर अगली वार्ता पर टिकी है।

यह भी पढे : झारखंड में SIR पर रोक लगाने की तैयारी, विधानसभा में प्रस्ताव लाएगी हेमंत सरकार; मतदाता सूची के नए सिरे से पुनरीक्षण की मांग

Sunrise Enclave

क्या है पूरा मामला?

टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत 59 वर्षीय सुबोध पात्रो की 21 नवंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार, 16 मार्च 2026 को ड्यूटी के दौरान फर्श पर गिरे तेल से फिसलकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर और कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद करीब छह महीने तक उनका इलाज चला।

परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान हुए हादसे के बावजूद कंपनी ने इसे इंजरी ऑन ड्यूटी (IOD) के रूप में मान्यता नहीं दी। परिवार का कहना है कि इसी दुर्घटना के कारण उनकी तबीयत बिगड़ती गई और आखिरकार उनकी मौत हो गई।

बेटे को स्थायी नौकरी और मुआवजे की मांग

सुबोध पात्रो के परिजनों की मुख्य मांग है कि दुर्घटना को IOD के रूप में दर्ज किया जाए और उनके बेटे को कंपनी में स्थायी नौकरी दी जाए। इसके अलावा परिवार ने उचित मुआवजा और अन्य वैधानिक लाभ देने की मांग उठाई है।

परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी मांग को लेकर मजदूर नेता बंटी सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

कंपनी के सातों गेट किए गए थे जाम

मंगलवार को वार्ता विफल होने के बाद आंदोलनकारियों ने टाटा मोटर्स के सभी सातों गेट पर प्रदर्शन कर आवागमन रोक दिया। इससे कर्मचारियों और मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। आंदोलन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का भी समर्थन मिला है। पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन ने मांगों पर पहल नहीं होने पर कार्यकर्ताओं के आंदोलन में शामिल होने की बात कही थी।

77 लाख रुपये के भुगतान की जानकारी दे चुका है प्रबंधन

इस मामले में कंपनी प्रबंधन ने पूर्व की बैठक में परिवार को करीब 77 लाख रुपये के सेवानिवृत्ति और पीएफ संबंधी लाभ मिलने की जानकारी दी थी। प्रबंधन के अनुसार, इसमें लगभग 72 लाख रुपये सेवानिवृत्ति लाभ और शेष राशि पीएफ की है।

हालांकि, परिजनों का कहना है कि पीएफ और सेवानिवृत्ति की राशि कर्मचारी का कानूनी अधिकार है। उनकी मुख्य मांग दुर्घटना को IOD की मान्यता देने और बेटे को नौकरी देने की है।

अब अगली वार्ता पर टिकी नजरें

लगातार कई दिनों से चल रहे इस विवाद के बीच प्रशासन और श्रम विभाग की ओर से समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। पहले की बातचीत में सहमति नहीं बनने के कारण गतिरोध बरकरार है। अब अगली वार्ता में क्या समाधान निकलता है, इस पर कर्मचारियों और मृतक के परिवार की नजरें टिकी हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट