स्टार प्लस के दर्शकों को नया तोहफा, जानें टीवी शो ‘तितली’ के डिटेल्स

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : अनुपमा’ से लेकर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ तक, स्टार प्लस के शोज को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिलता है। वहीं टीआरपी लिस्ट में स्टार प्लस के शोज का जलवा देखने को मिलता है। ऐसे में अब स्टार प्लस ने एक नए शो का ऐलान किया है, जिसका नाम ‘तितली’ है। तितली एक लव स्टोरी पर आधारित शो होगा, जिस में नेहा सोलंकी लीड रोल में नजर आएंगी।

यह शो आपको रोमांस के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या यह वाकई प्यार है? नेहा, तितली की शीर्षक भूमिका निभाती नजर आएंगी। दर्शक इस किरदार के अलग-अलग रंग देखेंगे, जिसमें एक महत्वाकांक्षी युवा महिला से लेकर भावनात्मक रूप से कमजोर होने तक, सब शामिल है। तितली शो एक ट्विस्टेड लव स्टोरी है जहां तितली नाम की एक खुशमिजाज और जीवंत लड़की अपने आइडियल पार्टनर को खोजने और उसके साथ एक फेयरीटेल लाइफ जीने की तलाश में है। लेकिन क्या वह हमेशा के लिए खुश रहेंगी?

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

बता दें कि नेहा सोलंकी इससे पहले जी टीवी के सेठजी और स्टार भारत के शो मायावी मलिंग में नजर आ चुकी हैं। वहीं स्टार प्लस अपने इस शो के साथ दर्शकों के लिए एक ट्विस्टेड लव-स्टोरी लाकर भारतीय टेलीविजन में एक नई छलांग लगाने वाला है जिससे उसका लेवल और बढ़ा जाएगा, जिसे पहले कभी टेलीविजन पर नहीं देखा गया है।

गौरतलब है कि स्टार प्लस के शोज अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, चाशनी और फालतू, आदि को दर्शक पहले से ही काफी पसंद कर रहे हैं, जो कैरेक्टर एम्पावरमेंट पर फोकस करता है। दर्शकों ने इस तरह के कंटेंट को खूब सराहा भी है। तितली कब से और कितने बजे टेलीकास्ट होगा इस बारे में अभी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट