Advertisement 2

राज्य को 2026-27 में पूर्ण साक्षर राज्य बनाने का लक्ष्य, 30 तक – सर्वे पूरा करने का निर्देश

By Aditi Pandey

Published :

Follow
state aims to become a fully literate state by 2026-27
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड सरकार ने राज्य को 2026-27 तक 100 प्रतिशत पूर्ण साक्षर बनाने का लक्ष्य तय किया है. इसे लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने उल्लास नव-भारत साक्षरता कार्यक्रम को मिशन मोड में – तेजी देने के लिए ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की.

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में आज से शुरू होगा Back to School Campaign

प्राथमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले समेत सभी जिलों के जिला शिक्षा अधीक्षक सह सदस्य सचिव जिला नव-भारत साक्षरता समिति शामिल हुए. निर्देश दिया गया कि वर्ष 2026-27 में झारखंड को पूर्ण साक्षर बनाने के लक्ष्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया – जाये. सर्वेक्षण कार्य 30 अप्रैल तक – 100% पूरा करने का आदेश दिया गया.

उल्लास एप के माध्यम से पंजीकृत सर्वेयर विद्यालय पोषक क्षेत्र के अनुसार सर्वे करेंगे. सर्वे की ऑफलाइन प्रति संधारित रखी जायेगी. इसके बाद – विद्यालय एवं जिला नव-भारत साक्षरता – समिति के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रमाणपत्र – जारी किया जायेगा कि 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी असाक्षरों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version