सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय आदित्य साहू का पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रथम बार जमशेदपुर आगमन पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने परिसदन में उन्हें अंग वस्त्र दे कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
यह भी पढे : पेसा कानून की आत्मा पर सवाल: ग्राम सभा के अधिकार घटाकर आदिवासी पहचान से छेड़छाड़ का आरोप
कुलवंत सिंह बंटी ने आशा जताई कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के ऊर्जावान नेतृत्व में झारखंड भाजपा एक नई शक्ति के साथ जन-सरोकारों की लड़ाई लड़ेगी और संगठन को बूथ स्तर तक अभेद्य बनाएगी। इस गरिमामयी अवसर पर वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










