March 16, 2025 2:42 pm

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज और भाजपा महामंत्री मनोज सिंह का जमशेदपुर पर आगमन

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज और भाजपा महामंत्री मनोज सिंह

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज और भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने निजी कार्य के सिलसिले में जमशेदपुर आगमन किया। युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास से मुलाकात की और नववर्ष की बधाई दी।

यह भी पढ़े : दशम पिता धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज हमें राष्ट्र हित में कार्य करने की शक्ति दें: अमरप्रीत सिंह काले

साथ ही संगठन महापर्व सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की, जिसमें प्रदेश में दस लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य युवा मोर्चा को रखा गया है। मुख्य रूप से उपस्थित अशोक सिंह राघव, शुभाशुभ सिन्हा, पंकज कुमार, राहुल तिवारी, अनुराग कुमार, विशाल सिंह, विकास यादव, हिमांशु पांडे, कैलाश सिंह और देव तुल्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने