राज्यों का मंतव्य : नीट में 12वीं के अंकों को भी मिले वेटेज

By Riya Kumari

Published :

Follow
राज्यों का मंतव्य : नीट में 12वीं के अंकों को भी मिले वेटेज

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था में सुधार को लेकर नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति के सामने कई राज्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव रखे हैं। इनमें नीट-यूजी की मेरिट तैयार करते समय 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों को निर्धारित अनुपात में वेटेज देने, साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने और कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव शामिल हैं।

यह भी पढे : एसीबी की बड़ी कार्रवाई : रिम्स जमीन घोटाले में छह अफसर गिरफ्तार

तमिलनाडु सहित कई राज्यों का कहना है कि बोर्ड अंकों को शामिल करने के लिए एक निश्चित फॉर्मूला तैयार किया जाए। राज्यों ने तर्क दिया है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग संस्थानों पर छात्रों की बढ़ती निर्भरता से स्कूली शिक्षा प्रभावित हो रही है और दिखावटी विद्यालयों का चलन बढ़ा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version