सोशल संवाद/डेस्क : फाइनेंस और मैनेजमेंट के का सपना देख रहे होनहार छात्रों से रमन कांत मुंजाल फाउंडेशन ने हीरो फिनकॉर्प के सहयोग से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. रमन कांत मुंजाल स्कॉलरशिप 2026-27 का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आनेवाले मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उच्च शिक्षा के अवसरों से जोड़ना है.

यह पढ़े : Jharkhand Pre Matric Scholarship 2026-27: कक्षा 1-10 के लिए आवेदन शुरू, जानें Last Date
आप कर सकते हैं आवेदन : बीबीए, बीएफआइए, बीकॉम, बीएमएस, आइपीएम, बीए इकोनॉमिक्स, बीबीएस एवं अन्य कोई भी फाइनेंस संबंधित डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में नामांकित
छात्र आवेदन के पात्र हैं. आवेदक ने 10वीं एवं 12वीं में न्यूनतम 80 (दिव्यांग छात्रों के लिए 70) प्रतिशत अंक प्राप्त किये हों. आवेदकों के माता-पिता की वार्षिक आय 6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए. छोटे शहरों के आवेदकों, किसानों के बच्चों, घरेलू कामगारों और आर्थिक रूप से अत्यंत पिछड़े परिवारों के बच्चों को चयन प्रक्रिया में विशेष प्राथमिकता दी जायेगी.
स्कॉलरशिप : चयनित छात्रों को तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के दौरान 40,000 से 5,50,000 रुपये प्रतिवर्ष तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी.
अंतिम तिथि : 31 अगस्त
ऐसे करें आवेदन: ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे.
विवरण देखें : https://www.bud-dy4study.com/application/RKMSP6/instruction









