---Advertisement---

महा जन सम्मेलन सफल आयोजन के लिए प्रचार -प्रसार जोरो से

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: दलमा वन्यजीव अभयारण्य में प्रस्तावित ईको सेंसिटिव जोन के नाम पर आदिवासियों और ग्राम सभाओं को नजरअंदाज कर किए जा रहे विकास कार्यों के विरोध में आगामी 25 फरवरी 2026 को दलमा के माकुलाकोचा फुटबॉल मैदान में एक विशाल महाजन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आह्वान दलमा क्षेत्र ग्राम सभा सुरक्षा मंच, कोल्हान द्वारा किया गया है।

ये भी पढे : पटना हाईकोर्ट का बड़ा झटका: बिहार के 42 विधायकों को नोटिस, हलफनामे पर जवाब तलब

आयोजकों का कहना है कि सेंसिटिव जोन के नाम पर किए जा रहे कार्य वन अधिकार अधिनियम (FRA) कानून का उल्लंघन हैं और ग्राम सभाओं की सहमति के बिना किसी भी प्रकार का विकास कार्य स्वीकार्य नहीं है।

सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के तहत दलमा तराई के विभिन्न गांवो बोड़ाम प्रखंड के कोयरा ग्राम सहित दलमा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए 25 फरवरी को माकुलाकोचा फुटबॉल मैदान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।

इस अवसर पर टाइगर सुकलाल पहाड़िया,राधेश्याम सिंह सरदार,श्री बुचन सिंह, ग्राम प्रधान अंगद सिंह,सुषेण सिंह सरदार,सनातन सिंह,विश्वनाथ सिंह,कार्तिक सिंह लाया, छुटुलाल सिंह, विभीषण सिंह,कमल कान्त सिंह,नगेन सिंह, भूपति सिंह,बाघाम्बर सिंह सहित कई ग्रामीण प्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया।

आयोजकों ने कहा कि यह सम्मेलन ग्राम सभाओं के अधिकारों की रक्षा और वन अधिकार अधिनियम के पालन को सुनिश्चित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version