Dr Abhishek Child Care

Suchika Tariyal ने रचा इतिहास, Asian Games में भारत को दिलाया पहला MMA Medal

By Riya Kumari

Published :

Follow
Suchika Tariyal ने रचा इतिहास, Asian Games में भारत को दिलाया पहला MMA Medal
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारत की MMA खिलाड़ी Suchika Tariyal ने 2026 एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं के Traditional 60kg Mixed Martial Arts (MMA) वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह एशियन गेम्स के इतिहास में MMA में भारत का पहला पदक है।

यह भी पढे : Asian Games 2026: Manu Bhaker और Tajinderpal Toor बने भारत के ध्वजवाहक

सेमीफाइनल तक पहुंचकर पक्का किया था मेडल

Suchika Tariyal ने क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की Altanchimeg Baigalmaa को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला सिंगापुर की Hui Hoon Teo से हुआ। मुकाबला अतिरिक्त राउंड तक गया, जिसके बाद सुचिका को हार का सामना करना पड़ा और उन्हें कांस्य पदक मिला।

Asian Games में पहली बार शामिल हुआ MMA

2026 के Aichi-Nagoya Asian Games में MMA को पहली बार शामिल किया गया है। ऐसे में इस खेल के डेब्यू संस्करण में भारत के लिए पदक जीतना सुचिका के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाता है।

सुचिका का करियर भी कई कॉम्बैट स्पोर्ट्स से जुड़ा रहा है। वह पहले जूडो और कुराश में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 2024 में उन्होंने जिउ-जित्सु में वर्ल्ड चैंपियन का खिताब भी जीता था।

भारत की Medal Tally में जुड़ा नया पदक

Suchika Tariyal के कांस्य पदक के साथ 2026 एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या में भी इजाफा हुआ। उनके पदक के अलावा शूटिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल भी हासिल किए हैं।

सुचिका तारियाल की यह उपलब्धि भारत में MMA और अन्य कॉम्बैट स्पोर्ट्स को लेकर दिलचस्पी बढ़ाने वाली उपलब्धियों में शामिल हो गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version