झारखंड में शरीर को झुलसा देने वाली धूप…पारा 42 डिग्री पहुंचा

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड में गर्मी से त्राहिमाम की स्थिति है। मंगलवार को धनबाद में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंचते ही गर्मी ने बेचैन कर दिया। सुबह नहाने के बाद दोपहर तक एक बार पसीने से नहाने के लिए लोग मजबूर हैं। गर्मी का यह सितम अभी थमता हुआ नहीं दिख रहा है। मंगलवार को दिनभर तीखी धूप में धरती तपती रही। गर्म हवाओं के थपेड़े चेहरे को झुलसा रहे थे।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

गर्मी का आलम ऐसा है कि पंखे और कूलर भी अब गर्म हवाएं दे रहे हैं। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के इंतजाम कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। तापमान में अभी कोई कमी आने की कोई संभावना नहीं है।  मौसम विभाग ने हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी है।

साथ ही चेहरे को ढंक कर निकलना भी जरूरी है। दिल्ली के लोगों के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में अब तेजी से बढ़ोतरी होगी। यहां तक कि दो दिन में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो सकता है। दिल्ली में इस बार गर्मियों का सीजन अभी ठीक से शुरू नहीं हुआ है। थोड़े-थोड़े अंतराल पर आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और उसके चलते होने वाली बारिश के चलते तापमान लगातार ही सामान्य से नीचे बना हुआ है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---