Dr Abhishek Child Care

सुन्दर नगर स्थित 106 बटालियन आर.ए.एफ. कैम्प परिसर के द्वारा वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क : जमशेदपुर सुन्दर नगर स्थित 106 बटालियन आर.ए.एफ. कैम्प परिसर में देश की अखण्डता के लिये अपने प्राण न्यौछाबर“ करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिये 09 अगस्त को भारत सरकार द्वारा शुरू किये गये ”मेरी माटी मेरा देश” एवं हर घर तिरंगा अभियान “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत डाॅ0 निशीत कुमार, कमाण्डेन्ट 106 बटा0 के नेतृत्व में वाहिनी के समस्त अधिकारियों तथा जवानों एवं भुतपुर्व सैनिकों, स्वंतत्रता सेनानीयों, आसपास के ग्रामीणों के द्वारा आसपास की माटी इकट्ठा कर वीरों को श्रद्धांजलि दी गई तथा आयोजन में उपस्थित भुतपुर्व सैनिकों एवं स्वंतत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ पंच प्रण का सामुहिक शपथ लिया गया।

अमृत कलश को अंजली जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र संगठन को अग्रिम कार्यवाही हेतु ससम्मान सौपा गया।
इस कार्यक्रम के द्वारा देष को अखण्ड रखने में वीरों के द्वारा दी गई बलिदानियों का स्मरण किया गया। समाज में देश की एकता व अखंडता को बनाये रखने तथा देश प्रेम की भावना को जागृत करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में श्री शैलेन्द्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री सच्चिदानंद मिश्र, द्वितीय कमान अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण भी मौजुद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version