L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, DC राजीव रंजन और टाटा स्टील VP डीबी सुंदररामम रहे मौजूद

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Inauguration of the L4 Area Durga Puja Pandal

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर में L4 एरिया दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन गुरुवार को विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। पंडाल का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन और टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदररामम ने संयुक्त रूप से किया।

यह भी पढ़े : मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में हेमंत सोरेन ने निभाईं संथाली परंपराएं, दातून-पानी और भोजन अर्पित किया

इस अवसर पर टाटा स्टील UISL के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर, झारखंड के चीफ फैक्ट्री इंस्पेक्टर मनीष सिन्हा, एसडीएम अर्णव मिश्रा, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, समाजसेवी एवं हर हर महादेव संघ के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले, डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, नुवोको सीमेंट के प्लांट हेड हरि किशोर गारिकापति, समाजसेवी शिवशंकर सिंह और अनिल श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत मां की चुनरी और पौधा भेंट कर किया गया।

इस मौके पर समिति के चेयरमैन एवं इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मां भगवती की पूजा शक्ति की आराधना है, जो बुराइयों का नाश करती है। उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्रद्धानंद शर्मा, महासचिव सुनील श्रीवास्तव सहित समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उदय चंद्रवंशी ने किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version