---Advertisement---

Gadar 2 की सक्सेस के बाद डिंपल कपाड़िया के घर पहुंचे Sunny Deol, एक्स-गर्लफ्रेंड अमृता सिंह भी दिखी साथ

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क: बॉलीवुड फिल्म स्टार सनी देओल अपनी हालिया रिलीज मूवी गदर 2 की सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म स्टार सनी देओल इस बीच काफी ज्यादा मीडिया के सामने स्पॉट हुए। जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुईं हैं। अब हाल ही में फिल्म स्टार सनी देओल बीती रात अपनी रयूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड डिंपल कपाड़िया के घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने पैपराजी से ढेरों तस्वीरें क्लिक करवाईं। दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान उनकी डेब्यू मूवी बेताब को-स्टार अमृता सिंह भी मौजूद थीं।

एक्स-गर्लफ्रेंड Amrita Singh और रूमर्ड गर्लफ्रेंड Dimple Kapadia के साथ दिखे सनी देओल | FILMY SAMVAD

फिल्म स्टार सनी देओल बीती रात अपनी दोस्त डिंपल कपाड़िया के घर व्हाइट टी के साथ कैप लगाकर पहुंचे थे। जिसमें वो बेहद डैशिंग नजर आए। फिल्म स्टार सनी देओल इस दौरान पैप्स को कूल पोज देते नजर आए। जिसमें वो बेहद डैशिंग लग रहे थे। फिल्म स्टार सनी देओल इस दौरान पुराने दोस्तों से मिलने पहुंचे थे। डिंपल कपाड़िया और सनी देओल का रिश्ता काफी पुराना है। दोनों को रयूमर्ड गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड कहा जाता है।

फिल्म स्टार सनी देओल ने अपनी हालिया रिलीज मूवी गदर 2 की सक्सेस के बाद दोस्त डिंपल कपाड़िया से मुलाकात की है। जिसकी तस्वीरें आते ही छा गईं। ये तस्वीरें देख लोग कयास लगा रहे हैं कि सनी देओल की मूवी गदर 2 की सफलता के बाद एक्ट्रेस ने अपने घर पर पार्टी रखी थी। इतना ही नहीं, इस पार्टी में अदाकारा डिंपल कपाड़िया के साथ अमृता सिंह भी कार में नजर आईं। अमृता सिंह भी उनसे मिलने घर पहुंची थीं।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version