Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए राजस्थान से निकले पदयात्री सूरज नायक पहुंचे जमशेदपुर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Suraj Nayak, seeking cow's 'Rashtra Mata' status, reaches Jamshedpur
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्थान के कोटा निवासी सूरज नायक देशव्यापी पदयात्रा पर निकले हैं। अपनी यात्रा के क्रम में शनिवार को वह जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मुहिम और यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दी।

यह भी पढ़े : विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के लिए शुरू हुई विकसित भारत क्विज, युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सूरज नायक ने बताया कि उन्होंने 15 फरवरी को राजस्थान के कोटा शहर से इस पदयात्रा की शुरुआत की थी। यात्रा के दौरान उनका लक्ष्य देश के चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना है। अब तक वह एक धाम और तीन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं, जबकि तीन धाम और नौ ज्योतिर्लिंगों की यात्रा अभी शेष है।

उन्होंने बताया कि अब तक नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर, उत्तराखंड के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम, उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर तथा झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। वर्तमान में उनकी यात्रा ओडिशा की ओर बढ़ रही है।

सूरज नायक ने कहा कि उनकी इस पदयात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक स्थलों का भ्रमण करना नहीं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाना भी है। उन्होंने लोगों से जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर देशहित को सर्वोपरि रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि उनकी यह पदयात्रा लगभग डेढ़ वर्ष तक जारी रहेगी और इस दौरान वह देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator