---Advertisement---

गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला अभिनव प्रकाश (भा.प्र.से.) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढे : अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों का सम्मान, सेवा और समर्पण को किया गया नमन

निरीक्षण के क्रम में वार्डों की स्थिति, औषधि भंडारण कक्ष, दवा वितरण प्रणाली, अभिलेख संधारण, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की।

इस दौरान अस्पताल परिसर की स्वच्छता, दवाओं के सुरक्षित एवं समुचित रख-रखाव, रिकॉर्ड के नियमित अद्यतन, मरीजों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी, ताकि आम लोगों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो तथा मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---