रेल मंडल में 5वीं-छठी लाइन का सर्वे जल्द : डीआरएम

By Riya Kumari

Published :

Follow
रेल मंडल में 5वीं-छठी लाइन का सर्वे जल्द : डीआरएम

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन होकर खड़गपुर से झारसुगुड़ा तक पांचवीं और छठी लाइन बनाने की योजना है। इसको लेकर चक्रधरपुर मंडल में जल्द सर्वे होगा। डीआरएम तरुण हुरिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीसरी लाइन का काम खत्म हो चुका है। वहीं, चौथी लाइन की तैयारी है। इससे पांचवीं व छठी लाइन के लिए जमीन भी अधिग्रहण किया जाएगा।

यह भी पढ़े : राष्ट्रपति 28 को पुरी की नई ट्रेन को दिखाएंगी हरी झंडी

उन्होंने बताया कि कांड्रा, चांडिल, सीनी, राजखरसावां व डांगुवापोसी समेत अन्य रेलखंड में तीसरी-चौथी लाइन को मंजूरी मिली है। डीआरएम ने कहा कि सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए कवच का टावर लग गया है। चक्रधरपुर मंडल के सभी सेक्शन में 24 घंटे अन्य काम हो रहे हैं। दो वर्ष में कवच लगाने का काम पूरा होगा। उन्होंने कहा कि ट्रेनों को समय से चलाने की योजना से लाइन व अन्य सिस्टम अपग्रेड हो रहे हैं। लाइन विस्तार से ट्रेनों को पार कराने की समस्या नहीं रहेगी।

डीआरएम ने बताया कि हाथियों की सुरक्षाा को लेकर लाइन की घेराबंदी करने के साथ ही अंडरपास भी बन रहा है। वन विभाग हाथियों की आवाजाही पर निगरानी के लिए एआई कैमरा का इस्तेमाल कर रहा है। इससे सुरक्षित परिचालन में सहूलियत हो रही है। डीआरएम ने कहा टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास से प्लेटफॉर्म 5 से बढ़कर 9 होने से भी ट्रेनों का आवागमन सुगम होगा।

टाटा के दोनों छोर पर छोटे स्टेशन होंगे अपग्रेड

टाटानगर स्टेशन के दोनों छोर स्थित आदित्यपुर-गम्हरिया और हल्दीपोखर-गोविंदपुर स्टेशन को अपग्रेड किया जाएगा। वहीं, एक नया स्टेशन बनाने की तैयारी है, ताकि भविष्य में टाटानगर स्टेशन से यात्रियों का बोझ कम हो। डीआएम ने कहा कि जमशेदपुर शहर का विकास होने के साथ आबादी बढ़ रही है। इससे रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करना जरूरी है। इससे सुंदरनगर में नया रेलवे स्टेशन बन सकता है। गोविंदपुर हाल्ट को स्टेशन का दर्जा देने के साथ हल्दीपोखर में चार और लाइन बढ़ेगी। आदित्यपुर में तीन लाइन बननी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version