Advertisement 2

सूर्यकुमार यादव ने बिखेरा जलवा, छक्का जड़ पार्किंग में गिराई गेंद

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क : वेस्टइंडीज़ दौरे पर मौजूद भारतीय टीम ने वनडे सीरीज़ का आगाज़ कर दिया है. पहला मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की.  टीम इंडिया का हिस्सा रहे सूर्यकुमार यादव ने अपने एक छक्के से सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया. उन्होंने अपनी पारी में एक ही छक्का लगाया. सूर्या के बैट से निकली गेंद पार्किंग में जाकर गिरी. जिसका  वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. साथ ही सूर्य  ने सामने आती हुई गेंद को शानदार तरीके लेग साइड की ओर घुमाया और गेंद सीधी जाकर पार्किंग में गिरी.

सूर्या ने यह छक्का पहली पारी के 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगाया. सूर्या का यह शॉट देखकर गेंदबाज़ जेडेन सील्स भी हैरान रहे गए. मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करते हुए सूर्या ने 25 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रनों की पारी खेली.

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version