सिनेमाघरों में दोबारा दिखेगी सुशांत राजपूत की एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एमएस धोनी पर बनी बायोपिक एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिर से रिलीज होने जा रही है .देखना ये है की  फिल्म में क्या अलग देखने को मिलेगा क्या धोनी के फेंस फिर से उनकी फिल्म को देख कर खुशियाँ मनाएंगे या सुशांत सिंह राजपूत को बड़े पर्दे पर देख कर आँखे नम होगी क्या इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी के साथ लोग सुशांत सिंह राजपूत को भी तलाशेंगे और फिर से रिलीज होने के बाद उतनी कमायीं कर पायेगी जितनी की पहली बार में की थी.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

 

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एमएस धोनी पर बनी बायोपिक एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. दरअसल, साल 2016 में रिलीज हुई लेजेंड क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर नीरज पांडे द्वारा निर्देशित बायोपिक 12 मई को दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने को तैयार है. गौरतलह है कि यह महेंद्र सिंह धोनी के भूमिका को निभाने वाले स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी.

डिज्नी स्टार स्टूडियोज के हेड बिक्रम दुग्गल ने एक इंटरव्यू में कहा, “एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी न केवल स्टार स्टूडियोज के लिए नही , बल्कि दुनियाभर के इंडियन्स के लिए एक ए खास फिल्म रही है, जो हमारे सबसे सफल क्रिकेट कैप्टन की प्रेरक जर्नी को दिखाती है. फिर से रिलीज का उद्देश्य देश भर में उनके फैंस को बड़े पर्दे पर क्रिकेट के सबसे जादुई पलों को फिर से जीने का एक और मौका देना है

गौरतलब है कि इससे पहले धोनी ने सालों पहले फिल्म की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कैसे एक बार वह फिल्म की तैयारी के दौरान सुशांत पर आपा खो बैठे थे. उन्होंने कहा था, “सुशांत एक सवाल बार-बार पूछते थे और अगर उन्हें एक जैसा ही जवाब मिलता था तो वह मानते थे कि मैं ईमानदार हूं और फिर वह अगले सवाल की ओर बढ़ते थे. शुरुआत में अपने बारे में बात करना थोड़ा अजीब था. 15 मिनट के बाद आप अपने बारे में बात करते-करते ऊब जाते हैं और मुझे लगा कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है, मैं जा रहा हूं”

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---